नीलांचल कंपनी के सुरक्षाकर्मी और चोरो के बीच गोलीबारी, एक सुरक्षाकर्मी को लगी गोली

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:-  जिला के  काड्रां थाना  क्षेत्र अन्तर्गत काड्रां – चौका पथ पर ऱघुनाथपुर स्थित नीलांचल पांवर कंपनी मे चोरो और सुरक्षाकर्मी के बीच गोली बारी की घटना हुई है। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुए है। जिसका ईलाज जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार के सुबह चार बजे  के लगभग करीब 6-7 की संख्या में चोर कंपनी में दिवार फांद कर घुसने का प्रयास कर रहे थे। उसी वक्त सुरक्षाकर्मियों की नजर उनपर पड़ी तो उन्हें खदेड़ना शुरु किया। इसके विपरित चोरो ने पत्थर से सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। अपने बचाव के लिए जैसे सुरक्षा कर्मी फायर किया तो उसके जबाब में चोरो ने सुरक्षा कर्मियों पर गोली चला दी। इस गोली चालन में जयनाथ पांडेय नामक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है। सुरक्षाकर्मी को बांह में गोली लगी हैं।उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी स्थानिय थाना के साथ साथ एस पी को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

About The Author

See also  पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट, दलमा में 15 नए ईको कॉटेज पर्यटकों के लिए तैयार

You may have missed