हवन एवं पूजन के साथ सात दिवसीय शतचण्डी यज्ञ सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):– दावथ प्रखंड के बभनौल में चल रहा सात दिवसीय शतचण्डी यज्ञ हवन एवं पूजन के साथ आचार्य पंडित ब्रज किशोर पाण्डेय,रामजी तिवारी, के द्वारा वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ आहुतियां दी गयी। कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं एवं ग्रामीण यज्ञ के पूर्णाहुति में भाग लिये। अद्भुत नजारा था पूर्णाहुति के समय यज्ञ स्थल का। यज्ञ मण्डप में यज्ञाचार्य की अगुवाई में वैदिक ब्राह्मण वैदिक विधि विधान सम्पन्न करा रहे थे।कलश यात्रा में शामिल महिलाएं उपवास में रहकर हवन में भाग ली। पुरुष भी उपवास में रहकर आहुतियां अपने तरफ से भी समर्पित कर रहे थे। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष गुप्तेश्वर चौधरी ने बताया की माँ के मंदिर का जीर्णोद्धार में बभनौल गांव के समस्त जनता ने सहयोग किया।वह यज्ञ 4 अप्रैल को शुरू हुआ था। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा अर्जुन रथ आकर्षण का केन्द्र रहा,जब 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय संत जीयर स्वामी प्रवचन करने के लिए जब आए तो उन्होंने ने अर्जुन रथ के देखकर प्रशंसा व्यक्त किया था। वही जे पी के कॉलेज के सचिव प्रकाश चतुर्वेदी माँ के प्रांगण में आकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किए। मौके पर रघुराज चौबे,नरेन्द्र चौबे,मुन्ना चौधरी, भोला चौधरी, रामवचन चौधरी, गुड्डू चौबे,सभाचंद्र चौधरी, बूटन चौबे,रमेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल

You may have missed