गोलमुरी की पायल ने मायका में लगायी फांसी, एक दिन पहले की थी पति से बात

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी में रहने वाले पायल कुमारी (25) ने शादी के 9 माह के बाद ही अपने मायका में फांसी लगाकर आत्महत्य कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह तब मिली, तब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला था. स्थानीय लोगों के प्रयास से जब दरवाजा तोड़ा गया, तब परिवार के लोगों ने पायल को फंदे पर झुलता देख दंग रह गये. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के लिये जांच का विषय है आत्महत्या का कारण

पायल ने आत्महत्या क्यों की है, यह गोलमुरी पुलिस के लिये जांच का विषय बना हुआ है. परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार को ही पायल ने अपने पति मुकेश झा से मोबाइल पर बात की थी. इसके बाद उसने क्यों आत्महत्या कर ली. इसके बार में मायकेवाले भी समझ नहीं पा रहा है. पायल की शादी 8 माह पहले ही मुकेश झा के साथ हुई थी. मुकेश गुवाहाटी में नौकरी करता है. फिलहाल वह वहीं पर है. शादी के बाद पायल के ससुर की मौत हो गयी थी. तब से ही पायल अपने मायका में ही रह रही है.

Advertisements

You may have missed