कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रमेश बैस, विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर की गयी बैठक

Advertisements
Advertisements

चाईबासा :- पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा में झारखंड राज्य के राज्यपाल रमेश बैस के आगामी 8 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला उपायुक्त  अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ.प्रो.अरुण कुमार सिन्हा व रजिस्टर प्रो.जयंत शेखर संग सहायक समाहर्ता  रवि जैन(भा.प्र.से), चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बड़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  दिलीप खलखो की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उक्त के संदर्भ में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि राज्यपाल महोदय के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विश्वविद्यालय एवं संबंधित पदाधिकारियों संग आज बैठक की गई। उन्होंने बताया कि आगमन के आलोक में मुख्य कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, विधि-व्यवस्था से संबंधित कई अन्य बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ निर्धारित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।

See also  महिला डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न

You may have missed