सीतारामडेरा में शराब के आदी कैलाश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  सीतारामडेरा देवनगर निवासी 33 वर्षीय कैलाश साव ने बुधवार को दिन के 2 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे पर से उतारकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फेरी करता था कैलाश-

कैलाश की पत्नी ने बताया कि कैलाश साव बुधवार को फेरी करने के लिये घर से सुबह के समय निकले हुये थे. वह भी काम करने के लिये बाहर निकली हुई थी. उसकी दोनों बेटी भी स्कूल गयी हुई थी. जब वह दोपहर बाद अपने घर पर पहुंची तब देखा कि पति फंदे पर लटके हुये हैं. इसके पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी. कैलाश के फांसी लगाने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह ही घर का मुखिया था. अब परिवार का पेट कैसे चलेगा, इसको लेकर वे परेशान हैं.

Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

You may have missed