झारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारिणी की बैठक 27 फरवरी को 11 बजे से वर्चुअली जूम द्वारा सम्पन्न होगी – जम्मीभास्कर , मुख्य प्रवक्ता , झारखंड प्रदेश इंटक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  झारखंड प्रदेश इंटक के मुख्य प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय जी के अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक 27 फरवरी 2022 को दिन के 11 बजे से जूम के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रदेश इंटक के मुख्य प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने बताया की बैठक में पिछले मीटिंग के विवरण के साथ इंटक संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव रेड्डी जी एवं महासचिव श्री संजय कुमार सिंह जी द्वारा दिशानिर्देश दिया जाएगा। इसमें कई विषयों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। झारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण मीटिंग में वर्चुअली शामिल होने के लिये सभी प्रदेश पदाधिकारियों को जूम आईडी प्रदान की जायेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बोकारो में अवैध एल्यूमिनियम कारोबार का खुलासा, कार से 70 किलो सामान जब्त, तीन गिरफ्तार

You may have missed