मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर लाभुकों को किया प्रेरित.

Advertisements

जमशेदपुर:- पेट्रोल सब्सिडी योजना को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी  सीमा कुमारी द्वारा प्रखंड क्षे़त्र में चार स्थानों पर कैम्प का आयोजन कर लाभुकों को निबंधन करवाने के लिए प्रेरित किया गया । उन्होंने कहा कि जिस तरह से गैस में सब्सिडी मिलने की योजना है उसी प्रकार झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू किया गया है जिसका लाभ राशन कार्ड के माध्यम से मिलेगा। मोबाईल एप्प के माध्यम से निबंधन कराया जाएगा । ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को बताया गया कि कुछ लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि पेट्रोल सब्सिडी योजना में राशन कार्ड से जोड़ने पर राशन कार्ड से नाम हट जाएगा, आपको राशन नहीं मिलेगा । इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भ्रम फैलाने वाले लोगों को चिहिन्त करके उनपर एफ0आई0आर0 दर्ज करने की बात कही । उन्होंने बताया कि आप सभी को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा रहै है, पेट्रोल सब्सिडी के लिए राशन कार्ड की जरूरत पड़ रही है ताकि यह पता चल सके की आप किस श्रेणी में आते है। इसका कोई दुरूपयोग न करे इसके लिए राशन कार्ड की आवश्कता पड़ रही है। आप सभी को एप्प के माध्यम से डेमो दिखाया गया कि किस प्रकार आप निबंधन कर सकते है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होने बताया कि राशन कार्डधारियों को दो पहिया वाहन में उपयोग हेतु पेट्रोल में सब्सिडी है इसके लिए आवेदक को मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन करना है और लिंक के बारे में जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि एनएफएसए अथवा जेएसएफएसएस का राशन कार्डधारी होना चाहिए, .राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार संख्या अंकित होना चाहिए, .आवेदक के आधार से लिंक बैंक खाता संख्या एवं मोबाईल संख्या अद्यतन होना चाहिए ,आवेदक के वाहन का निबंधन आवेदक के नाम से होना चाहिए,.आवेदक का दो पहिया वाहन झारखण्ड राज्य में निबंधित होना चाहिए ताकि सब्सिडी की राशि उनके खाते में जा सके।

See also  एनआईटी जमशेदपुर में 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

 

About The Author

You may have missed