प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया मौन धरना, कहा- पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री के गरिमा को ठेस पहुंचाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में भाजपा का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी पंजाब सरकार और कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। देश भर में बीजेपी की और से कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की और से साकची पुराना कोर्ट गोलचक्कर पर स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मौन धरना देकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर घटना पर विरोध दर्ज कराया। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए मौन धरना में भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धरने में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को देश की संघीय ढांचे पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक कर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए साजिश के तहत पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इस प्रकार का शर्मनाक और अक्षम्य कृत्य किया है। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जिस प्रदेश में दौरे पर जाते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। परंतु पंजाब सरकार ने जिस प्रकार से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरती है, वह निदंनीय है।

See also  प्रेमचंद की कहानियों ने बांधा समां, 'प्रायश्चित' नाटक ने मारी बाजी

वहीं, एससी मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजीत कालिंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय पुलिस के मुखिया का उपस्थित न होना और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा फोन न उठाना, कोई सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश रची थी। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मौन धरना के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी नीलू मछुआ, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, साकची पुर्वी मंडल महामंत्री जय प्रकाश सिंह, मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश मुखी, मनोज कारवां, दिलीप पासवान, महामंत्री पीके कारवां, शंभू कुमार राम, मंत्री सतीश मुखी, मिली दास, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन भारती, लीगल सेल प्रभारी मनीष कुमार रजक, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरालाल गणेश रजक, अशोक बेहरा, राजाराम कुमार बबलू मुखी, पोरेश कालिंदी, अशोक कुमार, शेरा बाग, विकास बाउरी, सबुर दास, सरजू मुखी, राहुल रजक, शिवा राम, मनोज मुखी, मनोज सिंह, घनश्याम कालिंदी, अभिषेक कुमार रजक, करण कुमार सिंह, मनोज कुमार मुखी, विवेक मुखी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed