जिले में आज पांच प्रखंड एवं एक नगर निकाय क्षेत्र में “आपके अधिकार, आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम” का किया गया आयोजन

Advertisements

पंचायत स्तरीय शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन…

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पंचायत स्तरीय आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्तियों का वितरण
सरायकेला खरसावां (संवाददाता ):-23 दिसम्बर 2021:- सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित “आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत पांच प्रखंडों के पांच पंचायत एवं एक नगर निकाय क्षेत्र के एक वार्ड में कार्यकम का आयोजन किया गया। आज के आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न विभाग सम्बंधित सभी 3065 आवेदन प्राप्त किए गए वही 2248 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। बताते चले कि कार्यक्रम में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत दर्जनों लाभुकों के बीच मुख्य अतिथियों के द्वारा परिसम्पातियों का वितरण किया गया वही नी शुल्क स्वास्थ्य जाँच, कोविड सैंपल टेस्ट एवं कोविड टीकाकरण केंद्र आयोजित कर लोगो को लाभान्वित किया गया।

जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन व आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल सके। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट संभव नहीं है,उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा।पदाधिकारियों ने पंचायत परिसर में लगे सभी स्टाल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच क्रमवार जिला स्तरीय, बीडीओ/सीओ एवं प्रखंड स्तरीय अन्य अधिकारियों ने समस्या सुनी। मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

See also  सरयू राय की यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुरू

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रो में आयोजित कार्यक्रम में प्राप्त किए गए आवेदन, निष्पादित किए गए मामलों की संख्या निम्न प्रकार है 👇🏼

▪️ राजनगर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुपुंग l
प्राप्त आवेदन- 640
निष्पादित मामले- 313

▪️ कुचाई ,पंचायत भवन पोंडाकाटा
प्राप्त आवेदन- 166
निष्पादित मामले- 44

▪️ कुकडु, पंचायत भवन इचाडीह
प्राप्त आवेदन-832
निष्पादित मामले- 797

▪️ नीमडीह- *पंचायत भवन बाड़ेदा
प्राप्त आवेदन -602
निष्पादित मामले -480

▪️ गम्हरिया- पंचायत भवन छोटा गम्हरिया
प्राप्त आवेदन-504
निष्पादित मामले -380

▪️ मध्य विद्यालय, कुलुपटँगा परिसर आदित्यपुर,वार्ड 32

प्राप्त आवेदन- 298
निष्पादित मामले- 210

About The Author

You may have missed