कई महीनों से बना हुआ अस्थाई छठ घाट को जेसीबी से भरवाने का कार्य संपन्न हुआ

Advertisements
Advertisements

बागबेड़ा (संवाददाता ):-बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान एवं अन्य स्थानों पर उप मुखिया सुनील गुप्ता के अथक प्रयास से विगत कई महीनों से बना हुआ अस्थाई छठ घाट को जेसीबी से भरवाने का कार्य संपन्न हुआ। उप मुखिया सुनील गुप्ता ने जेसीबी के माध्यम से पूर्व में अस्थाई छठ घाट का निर्माण किया गया था उस गड्ढे को भरवाने का कार्य किए। अस्थाई छठ घाट के निर्माण के बाद उस गड्ढे को नहीं भरने के छोटी-मोटी दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। उस गड्ढे में जानवरों को गिरने की भी संभावना थी और छोटे-छोटे बच्चे भी गिर सकते थे। इसी को मद्देनजर रखते हुए आज जेसीबी से उस गड्ढे को भरवा कर पूरी तरीका से समतलीकरण किया गया। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने उप मुखिया सुनील गुप्ता के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

You may have missed