अंकिता सिन्हा ने दिल्ली कुतुब बिहार छठ घाट पर दी दमदार प्रस्तुति

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- दिल्ली के कुतुब बिहार छठ घाट पर पूर्वांचल समिति कुतुब बिहार की ओर से आस्था का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कलाकार राजू राज के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड जमशेदपुर की ख्याति प्राप्त युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा ने दमदार प्रस्तुति दी, जिसकी दर्शको ने खूब सराहना किया। अंकिता सिन्हा ने छठ मां की महिमा का बखान करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
आस्था विश्वास के संगम का ये छठ पूजा।
सूर्य, चंद्रमा, नदी, प्रकृति की पूजा।
सकारात्मक, उज्वलता, निर्मल निराहार।
उगते सूर्य सुप्त सूर्य को नमन
ऐसा कोई त्योहार ना दूजा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

छंद लिखती रहूँ देश की शान में
गर्व होता है मुझ को इसी आन मे।

मैं तो कुछ भी नही,फिर भी इतना तो है।
नाम मेरा है भारत की पहचान में
तिरंगे पर तेरी क़ुर्बानियों का रक्त अर्पित है।
तेरी क़ुर्बानियों और वीरता से देश जीवित है।
मेरे फौजी नमन तुझ को तेरी सेवाओं को हर दम
तेरा बलिदान इस भारत के हर कोने में चर्चित है।

तिरछे कर नैन निहार रही
दृग तीर चला कर मार रही।
अनुराग भरी जब ताक रही
तब केतिक का हिय जार रही।
युग नैन बड़े यह मादक हैं
इनको प्रिय आज सवांर रही।
छवि देख थका कवि यूँ पल रोक
लली किस पे चित वार रही।।

अंकिता सिन्हा की कविता पाठ के दौरान चर्चित गायिका इशानी शर्मा का लाइव कार्यक्रम का दर्शको ने आनंद उठाया। इसी क्रम में गुड़गांव से आए कलाकारों में पूनम पाण्डेय और अन्य कलाकारों ने भी छठ घाट पर अपनी अपनी प्रस्तुति देकर दर्शको का देर रात तक मनोरंजन किया।

See also  खान-खनिज बिल के खिलाफ JMM का ऐलान, 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय ने किया, जबकि सह छठ घाट प्रमुख उमेश सिंह और अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अपनी भूमिका निभाई। आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कुतुब विहार पूर्वांचल समिति द्वारा वर्ष 2002 से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सह दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के साथ साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों में सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के जज, दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक शामिल हुए।

About The Author