छठ पर्व को मध्यनजर रखते हुए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने पूरे बागबेड़ा क्षेत्र का दौरा किए

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-छठ पर्व को मध्यनजर रखते हुए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने अपने टीम के साथ पूरे बागबेड़ा क्षेत्र का तूफानी दौरा किए। इस दौरान बागबेड़ा बड़ौदा छठ घाट, कुसुम छठ घाट, पत्थर घाट, रिवर व्यू कॉलोनी, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, गणेश पूजा मैदान, सहित कई क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान अस्थाई छठ घाटों का एवं आसपास के क्षेत्रों का साफ-सफाई कराने का भी निर्णय लिए हैं।इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पूरे एक सप्ताह तक आगामी 5 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मजदूरों से अस्थाई छठ घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई किया जाएगा। इसके अलावे छठव्रतधारियों के लिए बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान, बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक, बागबेड़ा डीबी रोड चौक में निःशुल्क शिविर भी लगाया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से छठव्रतधारियों को अगरबत्ती, लौकी, दूध, दतवन, चाय का वितरण भी किया जाएगा ।इस मौके पर बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, अधिवक्ता संजय प्रसाद, समाजसेवी सविता राय, विजयालक्ष्मी, मुकेश झा, इंद्रजीत सिंह, मिथिलेश सिंह, पिंटू तिर्की, विष्णु केरकेट्टा,अमरजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  महालया के शुभ अवसर पर आकाशवाणी जमशेदपुर से महिषासुर मर्दिनी का होगा विशेष प्रसारण

You may have missed