सभी वर्गों के मुख्यमंत्री हैं सभी वर्गों के लिए नियम बनाएं मंच :- एकता विकास मंच

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  माननीय मुख्यमंत्री झारखंड के श्री हेमंत सोरेन सभी जाति धर्म संप्रदाय के निवास करने वाले झारखंड के सभी लोगों के लिए मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में वर्ग विभेदीकरण कर नियम बनाना और वर्गों के साथ अन्याय है ।माननीय मुख्यमंत्री से एकता विकास मंच की मांग है कि जिस प्रकार आदिवासियों के लिए एक ही बार जाति बनाने का नियम बनाया जा रहा है। वह नियम सभी जाति प्रमाण पत्र के लोगों के लिए भी बनाया जाए। जेल में बरसों से बंद लोग जिसकी सजा अवधी से भी ज्यादा काट चुके हैं ऐसे में सभी वर्गों के लिए नियम के तहत बाहर निकाला जाए ।चाहे वह किसी भी जाति धर्म प्रांत के निवासी हो। झारखंड में विभेदीकरण नियम बनने से झारखंड में निवास करने वाले लोगों के बीच विभेद और अशांति पैदा होंगे ।ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एकता विकास मंच की मांग है कि जो भी नियम बनाया जाए वह सभी जाति धर्म संप्रदाय झारखंड में निवास करने वाले सभी लोगों के लिए बनाया जाए। सभी के हितों की रक्षा के लिए बनाया जाए। वर्ग विभेद कर नियम बनाने से आपस में लोगों की विभेद पैदा होंगे और माहौल अशांति की ओर बढ़ेगा। ऐसे में सभी वर्गो के हितों की रक्षार्थ नियम बनाए जाए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  Adityapur: वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी का निधन

You may have missed