बर्मामाइंस में महिला से छिनतई, पर्स और मोबाइल ले गए चोर

Advertisements

जमशेदपुर :-  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मोना रोड में बाइक सवार तीन झपटमारों ने कर्मी मार्डी नामक महिला से पर्स और मोबाइल की छिनतई कर ली. पीडित महिला बागबेड़ा के जगन्नाथपुर की रहनेवाली है. वर्तमान में वह बर्मामाइंस के ही नामजी रोड में रहती है. घटना के संबंध में महिला के बयान पर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार महिला पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. तभी बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल की छिनतई कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 161 में से 92 पद खाली, आरटीआई से खुलासा

You may have missed