भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि, बताया सर्वमान्य नेता

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धाभाव से मनाई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित पर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए और सुषमा स्वराज की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि भारतीय राजनीति में सुषमा जी की पहचान सर्वप्रिय-सर्वमान्य नेता की रही। उनका जनता से सीधा जुड़ाव था, उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश एवं देशवासियों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा पहले देश एवं देश की उन्नति को रखा।

महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भी सुषमा जी को सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन, कर्म व विचार हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूरा देश अपने इस असाधारण नेता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। जिन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा एवं गरीबों की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति राजपति देवी जी, महामंत्री नीलू झा, महामंत्री रश्मि भारद्वाज, उपाध्यक्ष लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, सीमा जैसवाल, शुक्ला हलधर, ममता सिंह, चित्रा साहू, रानी ठाकुर समेत कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed