कैडेट्स के बीच एन सी सी “ए “प्रमाण पत्र का हुआ वितरण,एन. सी. सी. सुदृढ़ भारत बनाने को कृत-संकल्प – कर्नल बलदेव सिंह चौधरी

Advertisements
Advertisements

सासाराम/रोहतास (संवाददाता ):-  स्थानीय 42वीं बिहार बटालीयन एन सी सी मुख्यालय, फजलगंज पर आज प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बटालियन के अधिकारियों के साथ 50 कैडेट्स एवं 15 एसोसिएटेड एन सी सी अधिकारी मौजूद थे। जो ‘ए’ सर्टिफिकेट कैडेट्स को प्रदान की गई उसकी परीक्षा इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी जिसमें 491 कैडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे उनमें से 473 कैडेट्स (अव्वल) उत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा का परिणाम लगभग 96.3% फीसदी रहा जो की गया एन.सी. सी. ग्रुप का बेहतरीन परिणाम है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बटालियन के कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ) बलदेव सिंह चौधरी (मानव) थे। कर्नल चौधरी ने कैडेट्स एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए एन. सी. सी. द्वारा राष्ट्र विकास में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब एक कैडेट एन.सी. सी. मे प्रवेश लेता है उसी दिन से अनुशासन एवं एकता के लक्ष्य से राष्ट्र निर्माण के पुण्य कार्यों में जुट जाता है। एक कैडेट्स ताजिंदगी कैडेट रहता है तथा जहां भी जाता है नायक की भूमिका निभाता है। एन. सी. सी. हमेशा से सुदृढ़ भारत बनाने के लिए कृत-संकल्प थी ,आज भी है तथा भविष्य में भी रहेगी । कर्नल चौधरी सर्टिफिकेट प्राप्त बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि आपने जो भी यहां से सिखा है उसे जीवन में उतार कर हकीकत के जमीनी धरातल पर निरंतर कार्य करते हैं।इस मौके पर एन सी सी पदाधिकारियों में डी ए वी के रवि भूषण पांडेय,कैप्टेन डॉ महेश प्रसाद,,कैप्टेन डॉ शम्भूनाथ सिंह, ,कैप्टेन श्याम किशोर सिंह भगवानपुर,रोहतास महिला कॉलेज की एकता कुमारी,माला सिन्हा,अजय कुमार,चंदन कुमार,रोहित कुमार,बलवंत सिंह,अवधेश कुमार सहित बटालियन के सुबेदार मेजर के साथ ट्रेनिंग स्टाफ डी बी चंद,अन्य सिविल स्टाफ मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

You may have missed