पूर्व मंत्री को जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष,

Advertisements
Advertisements

रोहतास (चारोधाम मिश्रा):- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह दिनारा विधानसभा के जनता दल यू के प्रत्याशी रहे जय कुमार सिंह को जद यू का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। दावथ प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह की प्रदेश इकाई में रहने से पार्टी का जनाधार रोहतास जिले के साथ साथ पूरे बिहार में बढ़ेगा। जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इसके लिए दावथ प्रखंड की समस्त इकाई इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया व्यक्त किया।वही बधाई देने वालों में दावथ प्रखंड के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज कुमार सिंग,जदयू के कार्यकर्ता मालती मौर्या,रामजी राय रंजीत सिंह,चितरंजन पासवान,, सुरेंद्र सिंह, सन्तोष यादव, अखलाक अंसारी, हरेंद्र बेसहारा, मनोज चौधरी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने खुशी जताई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नीतीश के बिना लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज

You may have missed