Advertisements

संझौली /रोहतास (मनोज कुमार):– कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को प्रखंड क्षेत्र के छः टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन ने बताया कि , वैक्सीनेशन मझौली पंचायत के पंचायत भवन कैथी व मध्य विद्यालय सियरूआ , संझौली पंचायत में कुर्मी क्षत्रिय उच्च विद्यालय संझौली , उदयपुर पंचायत में पंचायत भवन उदयपुर , करमैनी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय करमैनी , अमेठी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मसोना विशेष शिविर में 18 प्लस के युवा व युवती टिका लेने के लिए काफी उत्साहित दिखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि सभी छह वैक्सीनेशन केंद्रों पर कूल 850 , 18+के ऊपर उम्र वाले युवाओं को टीकाकरण किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed