गृहस्वामी इंटरनेशनल ई मैगजीन और डीबीएमएस कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर वेबिनार का आयोजन किया गया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गृहस्वामी इंटरनेशनल ई मैगजीन और डीबीएमएस कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं व उसके समाधान के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉ आनंदमयी सिन्हा, प्रसूति और स्त्री रोग की एक वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं जो वर्तमान रॉयल एनएमसी सेंटर (यूएई) में कार्यरत हैं।पिछले 13 वर्षों से यूएई के विभिन्न अस्पतालों में प्रसूति में सभी वैकल्पिक और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने रूबी हॉल पुणे और दिल्ली में भी  काम किया है। वेबिनार का विषय था – मेन्स्ट्रुअल डिसऑर्डर एंड मेनोपॉज। वेबिनार में स्वागत भाषण डॉ जूही समर्पिता ने दिया और डॉ आनंदमयी सिन्हा ने बेहद सार्थक एवं सरल तरीक़े से स्लाइड के माध्यम से किशोरियों से लेकर व्यस्क महिलाओं से संबंधित लगभग प्रत्येक स्त्री स्वास्थ्य से संबंधितविषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई। सौ से अधिक महिलाओं ने इस वेबिनार में जुड़ कर अपने सवालों का जबाव सीधे डॉ आनंदमयी सिन्हा जी से पूछी। धन्यवाद ज्ञापन गृहस्वामिनी की संपादिका अर्पणा संत सिंह ने किया।  इस अवसर पर डीबीएमएस ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नीलकंठन, संयुक्त अध्यक्ष श्री बी चंद्रशेखर और श्रीमती ललित चंद्रशेखर, सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन और प्राचार्य डॉ जूही समर्पिता,सीमा बाजपेयी, सीमा भाटिया, निक्की शर्मा व अन्य लोग देश विदेश से जुड़ी हुई थी। इस आयोजन की सफलता को देखते हुए आगे भी इस प्रकार के आयोजन आगे भी होगें। कार्यक्रम मे  देश विदेश से महिलाएं और छात्राएँ जुडी थी और डाक्टरी सलाह से लाभान्वित हो रही थी। यह कार्यक्रम यू ट्यूब पर भी देखा जा सकता है। प्रिया धर्मराजन,पूरवी घोष, निक्की सिंह, निशि, श्वेता चान्द, ममता, किरण, आदि ने भी इस कार्यक्रम मे प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन अंजली गणेशन ने किया। टेक्निकल सहयोग सुदीप प्रमाणिक ने दिया

Advertisements
Advertisements

You may have missed