गम्हरिया प्रखंड में किया गया कोविड जाँच

Advertisements
Advertisements

सरायकेला :-  भाजपा गम्हरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जग्गनाथपुर पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में कोविड टेस्ट करवाया गया। इस मौके पर भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, दीपक सिंह के साथ-साथ प्रखंड के कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना से पंचयतवसियों का टेस्ट कराने में सहयोग किया।
इस कोविड जाँच शिविर में कुल 28 लोगों का जाँच किया गया जिसमें 1 व्यक्ति का जाँच पोसिटिव आया। उसे सरकारी गाइडलाइन की जानकारी के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  तेल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

You may have missed