लॉक डाउन के पहले दिन ही बिक्रमगंज एवं राजपुर पुलिस ने वाहन चालकों से सख्ती के साथ वसूला जुर्माना

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- लॉक डाउन के पहले दिन ही बिक्रमगंज एवं राजपुर पुलिस -प्रशासन ने सख्ती के साथ सड़को पर लापरवाह घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ आर्थिक दंड वसूला गया । जानकारी देते हुए बिक्रमगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में तेंदुनी चौक पर चौदह वाहन चालकों से कुल 14 हजार रुपए आर्थिक दंड वसूल कर वाहन को मुक्त कर दिया गया । तो वही दूसरी ओर राजपुर पुलिस-प्रशासन ने राजपुर चौक से लॉक डाउन के उल्लंघन मामलों में 6 वाहनों से कुल 6 हजार जुर्माना वसूल कर वाहन को मुक्त कर दिया । साथ ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष एवं राजपुर थानाध्यक्ष ने सभी वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि अगले बार से दुबारा पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी । मौके पर बिक्रमगंज एवं राजपुर पुलिस-प्रशासन सहित पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed