राम मंदिर निर्माण के लिए अंतिम दिन किया धन संग्रह, धन संग्रह के लिए जुटे संघ के कार्यकर्ता

Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा ):-अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए राम भक्तों ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।समर्पण निधि अभियान के तहत दावथ में तेजी के साथ अंतिम दिन अभियान गया।शनिवार को रामभक्तों की टोली ने पंच मंदिर ,बिठवाँ गांव में लोगों को प्रपत्र बांटकर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी और लोगों को अभियान से जोड़ा। अभियान प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान राम चौदह वर्षों तक वन में घूमे और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने वंचित व उपेक्षित समझे जाने वाले लोगों को आत्मीयता से गले लगाया। इसी भावना को लेकर यह अभियान भी जन-जन को जोड़कर चलाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दावथ के खण्ड कार्यवाह चारोधाम मिश्रा ,मदन पाल, धनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सहित कई स्वयं सेवक बन्धु उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  JDU दफ्तर में नीतीश कुमार की एंट्री से हलचल, पार्टी नेताओं को दिए 5 बड़े संदेश

You may have missed