एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में महिला सुरक्षा, चुनौती एवं समाधान पर व्यख्यानमाला का आयोजन , महिलाओं को दी गई कानूनी संबंधित जानकारी

ज्यादातर यौन शोषण परिवार और परिचितों द्वारा :डी . आइ . जी . राजीव रंजन सिंह (फोटो- अंकुर सारस्वत)

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– सुभाष युवा मंच द्वारा महिला सुरक्षा चुनौती एवं समाधान विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में संस्था के संस्थापक पारस नाथ मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था सुभाष युवा मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्होने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों में महिला सुरक्षा के प्रति कानूनी जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने बच्चीयों को गुड टच और बैड टच के बारे में जरूर बताएं। बेटियों को सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षण दिलवाएं क्योकि बच्चियों के साथ हर वक्त रहना संम्भव नहीं है। जहॉ भी जमावड़ा लगता हो इसके बारे में पुलिस को सूचित जरूर करें। महिलाओं और बच्चियों के साथ ज्यादातर यौन शोषण परिवार और परिचितों द्वारा ही होता है, इसलिए अपने बच्चों को जागरूक जरूर करें।इसके पुर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के तौरपर उपस्थित सीटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सम्मानित अतिथि के तौर पर मैनेजमेंट गुरु चंद्रेश्वर खान, अधिवक्ता संगीता झा, अरविंद कुमार सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार तथा संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अतिथियों को स्वागत करते हुए पारस नाथ मिश्रा ने संबोधित कहा कि महिला अपने परिवार, समाज और कार्य स्थल में भयमुक्त हो और कानून प्रति जागरूकता का अभियान की कड़ी में ये हमारा प्रयास है और भविष्य में संस्था द्वारा महिला सुरक्षा पर विश्विद्यालयों और प्रशासन के साथ मिल कर कार्य किया जाएगा।अधिवक्ता संगीता झा ने महिला से सम्बंधित कानूनी जानकारी दी और महिलाओं को आगे आने की सलाह दी। चंदेश्वर खान ने कहा कि माता निर्माता होती है और उनके अस्तित्व पर संकष्ट समरसता में कमी लाएगी। नारी के प्रति सरकात्मक मनोवृत्ति रखने की आवश्यकता है। सिटी एसपी ने आम जनता से अपने परिवार के महिलाओं और बच्चियों से खुल कर बात करने की बात कही। कानून और पुलिस की मदद लेने के लिए उन्हें प्ररित करने को कहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने तस्वीरों को सोशल मीडिया में प्रयोग करने से बचना चाहिए जिससे भविष्य में उनका दुरुपयोग ना हो सकें।कार्यक्रम का संचालन पूनम महानंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी अरविंद कुमार ने किया।संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने राजीव रंजन सिंह एवं सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पारस नाथ मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों से तीन दिन में व्याख्यान माला का रिपोर्ट सौंपने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को डीआईजी राजीव रंजन सिंह द्वारा सम्मानित करने की बात कही ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक शुक्ल, रामशंकर सिंह, अभिषेक कुमार, मृत्युंजय सिंह, रामबाबु सिंह, आशा पांडेय, प्रिया आनंद, चाणक्य कुमार, पंकज झा, नीलेश कुमार का योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements

You may have missed