लोयोला स्कूल के 80 साल पूरे होने पर साइक्लोथॉन का आयोजन

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर और लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन (एलएए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वार्षिक साइक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया गया। स्कूल के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा चार से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हृदय स्वास्थ्य, शारीरिक सहनशक्ति और तनाव मुक्ति के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के मार्केटिंग डीन एवं प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. संजय के. पात्रो और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रेक्टर फादर माइकल थानाराज, प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीस, उप-प्राचार्या जयंती शेषाद्री, विनीता एफ. एक्का, एलएए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव राजीव तलवार सहित पूर्व छात्र संघ के कई सदस्य मौजूद थे।


