दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार की मौत, एक युवक गंभीर

Advertisements

खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के मरचा-रनिया मार्ग पर विश्रामपुर और तुरीगड़ा की सीमा के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घायल युवक को तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मृतकों की पहचान उडिकेल निवासी प्रेमसुख कोनगाड़ी (25 वर्ष) और जिदन कोनगाड़ी (50 वर्ष) तथा बनाबिरा बड़काटोली निवासी हेमंत बहादुर (22 वर्ष) और छोटू सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल मसीह प्रकाश कोनगाड़ी भी उडिकेल गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, हेमंत बहादुर और छोटू सिंह एक बाइक से लोहागड़ा से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर प्रेमसुख कोनगाड़ी, जिदन कोनगाड़ी और मसीह प्रकाश मरचा की ओर से लोहागड़ा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा है। रविवार को पंचनामा की प्रक्रिया के लिए शवों को खूंटी भेजा जाएगा। हादसे की खबर से बनाबिरा और उडिकेल गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

You may have missed