गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रांची में भारी वाहनों की नो एंट्री, कई सड़कें बंद

Advertisements

रांची : गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 22 नवंबर को निकलने वाली नगरकीर्तन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शनिवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया। इसके तहत 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। भारी मालवाहक वाहनों को रिंग रोड के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से नगरकीर्तन समाप्त होने तक मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यातायात व्यवस्था के तहत दोपहर 2 बजे से नगरकीर्तन की समाप्ति तक पिस्का मोड़ से मेन रोड, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल, पीपी कंपाउंड तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सजर्ना चौक, रतन टॉकीज होते हुए सुजाता चौक तक सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान शहर में छोटे वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

About The Author

See also  झारखंड के सभी बूथों पर आज लगेगा 'एक और अवसर' कैंप, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

You may have missed