मेडिकल बोर्ड की निगरानी में भारती महतो का पोस्टमार्टम, पुलिस कर रही जांच

Advertisements

जमशेदपुर : कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की मां भारती महतो की मौत के मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने से पहले पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस क्रम में टीएमएच से भारती महतो के इलाज से संबंधित मेडिकल दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एमजीएम कॉलेज में गठित मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों ने टीएमएच प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में टाटा स्टील के चेयरमैन, एमडी, टीएमएच के जीएम और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों के अनुसार, भारती महतो को दोनों घुटनों में दर्द की शिकायत के बाद 10 नवंबर को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। उनके बाएं पैर की एक उंगली में भी हल्का जख्म था। परिवार का दावा है कि भर्ती के समय उनकी स्थिति सामान्य थी और वह डॉक्टरों तथा परिजनों से बातचीत कर रही थीं। सात दिनों तक इलाज चलने के बाद 17 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस अब इलाज से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed