ग्रामीण और स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, डीसी ने खेलों में लिया हिस्सा

Advertisements

चाईबासा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर शनिवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितीन प्रकाश भी मौजूद थे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना, आपसी समन्वय और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, मटका दौड़, गेंड़ी दौड़, भारा दौड़, सेकोर और गुलेल समेत विभिन्न पारंपरिक खेल आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार और नगर परिषद अध्यक्ष नितीन प्रकाश ने स्वयं भी पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

About The Author

See also  बदहाल सड़क के खिलाफ धरने पर बैठे बच्चे, मानगो नगर निगम के खिलाफ जताई नाराजगी

You may have missed