XLRI में एन्सेंबल वैलहल्ला 2026 का आगाज, तीन महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव एन्सेंबल वैलहल्ला 2026 के 27वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष का आयोजन ‘सिम्फनी ऑफ स्टार्स’ थीम पर आधारित है। उद्घाटन समारोह में नेतृत्व, साहस, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ईस्ट सिंहभूम के एसएसपी एहतेशाम वकारिब, डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस, डॉ. संजय पात्रो, डीन एकेडमिक्स और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि बिरांची दास, डायरेक्टर-एचआर, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। सामाजिक कार्यकर्ता दया बाई ने भी वीडियो संदेश भेजा। आयोजन की संयोजक आयुषी राणा ने इस वर्ष की थीम का अनावरण किया। प्रो. परमजोत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के ‘फॉर द ग्रेटर गुड’ के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन महिलाओं दया बाई, पद्मश्री जमुना टुडू और दयामनी बारला को सम्मानित किया गया। दया बाई को सामाजिक योगदान, जमुना टुडू को वन संरक्षण और दयामनी बारला को पत्रकारिता, सामाजिक कल्याण तथा आदिवासी अधिकारों के लिए उनके कार्यों के लिए सराहना मिली। दया बाई और जमुना टुडू की ओर से सम्मान स्मृति चिह्न प्रो. परमजोत सिंह ने प्राप्त किया। इसके बाद पारंपरिक जनजातीय नृत्य और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन हुआ। खेल आयोजन के तहत वैलहल्ला 2026 की ट्रॉफियों और टीम जर्सी का अनावरण किया गया। साथ ही 2026-27 के खेल कप्तानों का परिचय कराया गया। कप्तानों और खिलाड़ियों ने निष्पक्ष खेल, ईमानदारी, टीम भावना और खेल भावना बनाए रखने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने फ्लैश मॉब की प्रस्तुति भी दी। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) ने एन्सेंबल वैलहल्ला के 27वें संस्करण के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा और इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

See also  युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 

About The Author

You may have missed