झारखंड में 30 नवंबर तक बंटेंगे गणना फॉर्म, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Advertisements

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर से बढ़ाकर 22 दिसंबर 2026 कर दी है। नए कार्यक्रम के अनुसार, 18 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और संग्रह करेंगे। ये फॉर्म अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के लिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आयोग के निर्देश के अनुसार, एन्यूमरेशन फॉर्म तैयार करने और उनकी छपाई का काम 18 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। प्राप्त फॉर्म से संबंधित प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। वहीं, झारखंड में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी लिखित जानकारी देने का निर्देश दिया है।

About The Author

See also  मौसम की चेतावनी के बाद बड़ा फैसला, जमशेदपुर में 20 नवंबर को पांचवीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

You may have missed