जनजातीय ज्ञान और पारंपरिक चिकित्सा की चुनौतियों पर संवाद में मंथन

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद-2026’ के दूसरे दिन सोमवार को जनजातीय ज्ञान, पहचान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कारीगरों, पारंपरिक उपचारकर्ताओं, खानपान विशेषज्ञों और फिल्मकारों ने अपने अनुभव साझा किए। कला एवं हस्तशिल्प, पारंपरिक चिकित्सा, जनजातीय व्यंजन और सिनेमा पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। पारंपरिक उपचार पद्धतियों से जुड़ी कार्यशाला में मान्यता और प्रमाणन, साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत, औषधीय जैव विविधता का संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान के लुप्त होने जैसी चुनौतियों पर विचार किया गया। ओडिशा के सुबरनापुर जिले के सहारा समुदाय के पारंपरिक उपचारकर्ता जिला दंडसेना ने कहा कि संवाद उनके जैसे उपचारकर्ताओं को अपना पारंपरिक ज्ञान साझा करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जनजातीय खानपान के सत्र में पारंपरिक व्यंजनों के साथ उनसे जुड़े व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा हुई। ‘समुदाय के साथ’ मंच पर पहचान, स्मृतियों और सामुदायिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे गए। सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम और झारखंड की छह फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। संवाद फेलोशिप के तहत चार प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जबकि इस वर्ष 25 फेलो अपने प्रस्ताव रखेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उरांव, महादेव कोली, किन्नौर और सहरिया समुदायों के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि जनजातीय समुदायों को केवल विकास का हितधारक नहीं, बल्कि ज्ञान और समाधान के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में भी देखा जाना चाहिए। संवाद का आयोजन 19 नवंबर तक चलेगा। गोपाल मैदान में ‘जोहार हाट’ और ‘आतिथ्य’ के स्टॉल प्रतिदिन शाम चार से रात साढ़े नौ बजे तक खुले रहेंगे।

About The Author

You may have missed