छठ महापर्व पर 15 नवंबर से नि:शुल्क सेवा शिविर लगाएगी हिंद सेवा समिति

Advertisements

जमशेदपुर : छठ महापर्व के अवसर पर भुइयांडीह स्थित पांडेय घाट पर हिंद सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अशोक पांडेय और महासचिव शंभु मुखी डुंगरी ने बताया कि शिविर 15 नवंबर रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू होकर 16 नवंबर सोमवार को सुबह नौ बजे तक चलेगा। इस दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

शिविर में व्रतियों के बीच गाय का दूध, आम की लकड़ी, अगरबत्ती, दीपक, माचिस और पुआल सहित पूजन सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, बिस्कुट और लड्डू की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर को सफल बनाने में उपाध्यक्ष उमेश पांडेय, संजय मिश्रा, उमलेश पांडेय, नंदजी सिंह सरदार, जसपाल सिंह, वीरेंद्र साहू, संतोष कुमार, प्रदीप साल, यशवंत राज साहू, षष्ठी दास, ओमियो ओझा, विकास यादव सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।

About The Author

See also  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 20 नवंबर तक भरें परीक्षा फॉर्म, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क

You may have missed