साकची का आमबागान मैदान अब कहलाएगा ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’, बनेगा भव्य स्मारक

Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित आमबागान मैदान का नाम अब ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस आमबागान’ होगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बंगाल क्लब की सार्वजनिक दुर्गा पूजा के मंच से यह घोषणा की। उन्होंने नेताजी की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाने की रूपरेखा भी रखी। उन्होंने कहा कि नेताजी का जमशेदपुर से ऐतिहासिक संबंध रहा है, इसलिए यहां उनका स्मारक बनाना उपयुक्त होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्मारक परिसर में नेताजी के बचपन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, जर्मनी यात्रा, सिंगापुर में आजाद हिंद फौज के गठन और मणिपुर तक के सैन्य अभियान का सचित्र वर्णन होगा। मैदान में आजाद हिंद फौज का गीत ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ नियमित रूप से बजाने की भी योजना है। इसके लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।

सरयू राय ने बताया कि 2014 से 2019 के बीच नेताजी से जुड़े ऐतिहासिक मार्ग का नक्शा मैदान में स्थायी रूप से लगाया गया था। मोइरांग स्थित स्मारक की कुछ विशेषताएं भी जमशेदपुर के स्मारक में शामिल की जा सकती हैं।

About The Author

See also  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के प्रो. बी. एन. सिन्हा को ‘झारखंड सेवा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया

You may have missed