रेलवे के विकास कार्यों से आठ मेमू ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला मार्ग

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर 22 से 25 अक्टूबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग तिथियों में आठ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि छह ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा। ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 22 और 23 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर हटिया पहुंचेगी। मार्ग परिवर्तन से यात्रा में अतिरिक्त समय लग सकता है। वहीं, 22 से 25 अक्टूबर तक आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (68046-68045) रद्द रहेगी। आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) का परिचालन 22 और 25 अक्टूबर को बंद रहेगा। इसके अलावा 22 अक्टूबर को झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (68023-68024) और 25 अक्टूबर को आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68076) रद्द रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे ने कई मेमू ट्रेनों के परिचालन को भी सीमित किया है। आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू (68053-68054) 23 और 25 अक्टूबर को केवल पुरुलिया तक चलेगी। वहीं, आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055-68056) के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे की सूचना के अनुसार, 22 अक्टूबर को यह ट्रेन पुरुलिया तक चलेगी, जबकि 22 और 25 अक्टूबर को इसका परिचालन आद्रा तक सीमित रहेगा। इन बदलावों का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों पर पड़ सकता है।

आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी प्रभावित हो सकती है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 22, 23 और 25 अक्टूबर को आवश्यकता पड़ने पर इस ट्रेन को रास्ते में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे टाटानगर पहुंचने में देरी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

About The Author

You may have missed