बिष्टुपुर झड़प मामले में करीब आधे दर्जन नामजद समेत कई अज्ञात पर चला पुलिस का चाबुक, मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज…

Advertisements

जमशेदपुर: बीते 12 अक्टूबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में बिस्टुपुर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में करीब आधे दर्जन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई थी। इस झड़प में कई लोगों को चोटें भी आई थीं, जिसके बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थिति गंभीर हो गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात यह है कि घटना के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया था। इसके बावजूद, कानून-व्यवस्था बिगड़ने और घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने अपने स्तर से केस दर्ज करने की कार्रवाई की। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटेगी और घटना के दौरान उपद्रव करने वालों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

About The Author

See also  मिठाई की दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 2 बुजुर्गों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

You may have missed