दुर्गा पूजा से पहले केंदुआडीह सड़क पर शुरू होगा वाहनों का परिचालन, डीसी ने दिया भरोसा

Advertisements

धनबाद : सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें 100 से अधिक विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा ने भू-धंसान के कारण बंद केंदुआडीह-धनबाद मुख्य सड़क का मुद्दा उठाया। इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से पहले सड़क पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने दिशा की बैठक डेढ़ वर्षों के अंतराल पर होने और पिछली बैठक में उठाए गए अधिकांश मुद्दों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। उपायुक्त ने आगे से नियमित बैठक आयोजित करने का भरोसा दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में जल जीवन मिशन की पांच से छह बड़ी परियोजनाएं संवेदकों की लापरवाही के कारण लंबित होने की जानकारी सामने आई। उपायुक्त ने बताया कि काम में शिथिलता बरतने वाले संवेदकों के अनुबंध रद्द करने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद परियोजनाओं का काम नए संवेदकों को सौंपकर पेयजलापूर्ति व्यवस्था में तेजी लाई जाएगी। दुर्गा पूजा को देखते हुए बलियापुर रोड, मनईटांड़ समेत प्रमुख जर्जर सड़कों को अगले 7 से 10 दिनों में दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया गया।

गोविंदपुर सहित प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहने की जानकारी दी गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि एसीबी जांच के कारण मरम्मत से वंचित नगर निगम क्षेत्र की सड़क के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, गोविंदपुर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए 32 स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता प्रदीप शुक्ला और झरिया विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

See also  झारखंड के सभी बूथों पर आज लगेगा 'एक और अवसर' कैंप, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका

 

About The Author

You may have missed