जामिरा पहुंचा 15 हाथियों का दल, धान की फसल को नुकसान से किसान चिंतित
Advertisements

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया जंगल से 15 हाथियों का एक दल विगत रात बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जामिरा पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक सभी हाथी जामिरा पहाड़ पर स्थित जंगल में हैं। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं और किसान भी अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं।ग्रामीणों के अनुसार, जंगली हाथी खेतों में खड़े धान के पौधों को खाकर और पैरों से रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं। शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर धान के खेतों में पहुंच जाते हैं और फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि जान-माल का नुकसान न हो।
Advertisements

Advertisements



