HDFC बैंक के ऊपर लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी

Advertisements

रांची : हिनू स्थित HDFC बैंक के ऊपर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नकली विदेशी शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग का छापा, महुआ शराब और बीयर जब्त

You may have missed