गणेश पूजा मैदान समेत तीन स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में रविवार सुबह जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गणेश पूजा मैदान के साथ छठ घाट और पहाड़ी पूजा स्थल की साफ-सफाई की गयी। स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।

अभियान में शामिल लोगों ने गणेश पूजा मैदान को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता को किसी विशेष दिन तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है।
स्थानीय लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील भी की गयी।


