कार पर ‘POLICE’ लिखकर बीकन और फ्लैशर लाइट लगाए पकड़ा गया व्यक्ति, पुलिस कर रही कार्रवाई
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। जांच में कार पर पुलिस का लोगो और “POLICE” लिखा मिला। इसके साथ ही वाहन में Beacon light और flasher light भी लगी हुई थी।
Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार, वाहन चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। फिलहाल उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि व्यक्ति कौन है, वह पुलिस विभाग से जुड़ा है या नहीं और वाहन पर पुलिस का लोगो व लाइट लगाने का उसका क्या कारण था।
मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इससे जुड़ी अन्य जानकारी साफ हो सकेगी।


