पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई जांच की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह निवासी मोहम्मद अकरम (40) की सोमवार को मानगो के चेपापुल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अकरम करीब 15 दिनों से काम नहीं मिलने के कारण बेरोजगार थे और सोमवार को ही मजदूरी का काम मिलने पर गए थे। बताया जा रहा है कि चेपापुल या आसपास किसी अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कथित तौर पर पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अकरम के भाई मोहम्मद बबलू ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 13 और आठ वर्ष की दो बेटियां हैं। अकरम का ससुराल आजादनगर में है और वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना के बाद दो व्यक्ति सोमवार शाम करीब पांच बजे अकरम का शव लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। कुछ देर वहां रुकने के बाद दोनों शव छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और महिलाएं अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने उनसे पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराने का आग्रह किया और कथित तौर पर मुआवजे को लेकर आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने की बात कही। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अकरम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और करीब 15 दिनों बाद सोमवार को ही काम पर लौटे थे।

About The Author

You may have missed