बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापारियों ने जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारी वर्ग ने चिंता जताई है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (कोल्हान) सह सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं से व्यापारियों के साथ आम लोगों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पुलिसिंग और अनुभवी पुलिस अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मूनका ने कहा कि नवरात्रि, दुर्गापूजा, धनतेरस, दीपावली और छठ के साथ शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ेगी। उन्होंने ज्वेलरी दुकानों, मॉल और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ नियमित पेट्रोलिंग और पैदल गश्त बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई, मामलों का शीघ्र अनुसंधान और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने का भी आग्रह किया। मूनका ने कहा कि सुरक्षित माहौल व्यापार और निवेश के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि चैंबर प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग के लिए तैयार है।

About The Author

You may have missed