तालाब के पास मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का दावा, 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

कोडरमा : जयनगर थाना में 21.07.2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मजदूरों के लिए खाना बनाने वाली एक महिला 19.07.2026 से लापता है। तलाश के दौरान 21.07.2026 को महिला का शव KTPS परिसर स्थित तालाब के पास मिला था। इसके बाद जयनगर थाना कांड संख्या 137/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में कोई चश्मदीद और तकनीकी साक्ष्य नहीं था। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कोडरमा ने जयनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने विपुल चन्द्र बर्मण (31) को 25.09.2026 को कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय दुकान से गिरफ्तार किया। वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के तियोर कमरघाट गांव का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बांझेडीह पावर प्लांट में मजदूरी करता था और मृतका वहां मजदूरों के लिए खाना बनाती थी। 19.07.2026 की शाम प्लांट परिसर में तालाब के पास दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने बयान में दावा किया कि गुस्से में उसने महिला को तालाब के पानी में खींच लिया और उसका सिर पानी में डुबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह ट्रेन पकड़कर मुंबई भाग गया था और अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी टीम में जयनगर थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा और जयनगर थाना के सशस्त्र आरक्षी शामिल थे।

See also  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रवि राज मुर्मू का भाजपा कार्यालय में नागरिक अभिनंदन

 

About The Author

You may have missed