इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में झारखंड 18वें स्थान पर, पिछले साल से एक पायदान सुधार

Advertisements

रांची : नीति आयोग और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (डब्ल्यूआरआई) इंडिया के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (आईईएमआई) 2025 में झारखंड को 40 अंक मिले हैं। राज्य राष्ट्रीय स्तर पर 18वें और बड़े राज्यों की श्रेणी में 13वें स्थान पर है। इसे ‘इमर्जिंग परफॉर्मर’ श्रेणी में रखा गया है। ओडिशा को 55, छत्तीसगढ़ को 49, पश्चिम बंगाल को 42 और बिहार को 40 अंक मिले हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पिछले वर्ष 2024 में झारखंड 19वें स्थान पर था। राज्य का ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोग्रेस स्कोर 36, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर रेडीनेस स्कोर 40 और ईवी रिसर्च एंड इनोवेशन स्कोर 10 है। रिपोर्ट में सरकारी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा को सकारात्मक पहल बताया गया है।

रिपोर्ट में ईवी जागरूकता पोर्टल, पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग और रेट्रोफिटिंग को बढ़ावा देने के साथ चार्जिंग स्टेशन के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल सिस्टम की सिफारिश की गई है। साथ ही रियायती जमीन, चार्जिंग पॉइंट, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए ईवी इकोसिस्टम मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

About The Author

See also  पर्यावरण संरक्षण के लिए वॉकाथॉन, सैकड़ों छात्राओं ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

You may have missed