किशोरी से जुड़े मामले में आरोपी नानक चंद्र सेठ पर पॉक्सो की गंभीर धाराएं जोड़ने का आदेश

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश बिमलेश सहाय की अदालत ने मानगो थाना क्षेत्र की एक किशोरी से जुड़े मामले में आरोपी नानक चंद्र सेठ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 3(बी) और दंडनीय धारा 4(2) के तहत अतिरिक्त आरोप तय करने के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को होगी, जिस दिन इन अतिरिक्त आरोपों को विधिवत गठित किया जाएगा। सुनवाई के दौरान सूचक यानी पीड़िता के पिता के अधिवक्ता गौरव पाठक और लोक अभियोजक बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से आवेदन दाखिल किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आवेदन में कहा गया कि अब तक दर्ज साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट के तत्व सामने आते हैं। अदालत ने सूचक, चिकित्सक और अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) समेत कुल 09 गवाहों के बयान और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री देखने के बाद माना कि धारा 3(बी) और 4(2) के तहत अतिरिक्त चार्ज जोड़ने के लिए पर्याप्त आधार हैं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि फैसला होने से पहले रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों में बदलाव या नए आरोप जोड़े जा सकते हैं। पॉक्सो एक्ट की इन धाराओं में न्यूनतम 20 वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

निष्पक्ष सुनवाई के लिए अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों को यह छूट दी है कि अतिरिक्त आरोप से जुड़े पहले से जांचे गए गवाहों को दोबारा बुलाकर उनका परीक्षण या प्रतिपरीक्षण किया जा सकता है। मामला मानगो थाना क्षेत्र का है और सितंबर 2021 के आसपास हुई घटना को लेकर किशोरी के पिता ने आरोपी नानक चंद्र सेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 तथा आईपीसी की धारा 354(जी), 504 और 506 के तहत मुकदमा चल रहा है, जिसमें अब अधिक गंभीर धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

See also  छठ के दौरान दाहीगोड़ा जलापूर्ति ठप, 1800 परिवारों की बढ़ी परेशानी; मरम्मत पूरी

 

About The Author

You may have missed