झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई का पुनर्गठन, रीता विनोद सिंह अध्यक्ष और सीता सिंह कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में कदमा महिला इकाई के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। बैठक में संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह और सभी संरक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान संरक्षिका पल्लवी सिंह ने कदमा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए रीता विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सीता सिंह और महासचिव पद के लिए मीनू सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में मौजूद संघ की अध्यक्ष कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह के साथ देविका सिंह, आशा सिंह, कंचन सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम सिंह, सत्या सिंह, मंजू रानी सिंह, नीरू सिंह और रीना सिंह सहित सभी संरक्षिकाओं ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया। निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को कदमा इकाई की पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मानगो और बर्मामाइंस में जल्द महिला कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे वर्ष संगठन द्वारा समाज को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यों और विभिन्न इकाइयों को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

About The Author

See also  गोल पहाड़ी गुरुद्वारा में मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव

You may have missed