74 शिक्षा कर्मियों के तबादले पर फिर मचा बवाल, 2 सितंबर की बैठक में होगा बड़ा फैसला

Advertisements

हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय स्थापना समिति की अहम बैठक 2 सितंबर को होगी। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (प्रभारी) कुमारी नीलम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बैठक की तारीख तय होने के बाद प्रमंडल के शिक्षा कार्यालयों में कार्यरत 74 कर्मियों के संभावित तबादले को लेकर हलचल बढ़ गई है। तैयार सूची में 23 ऐसे कर्मी हैं, जो प्रमंडल स्तर पर एक ही कार्यालय में 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं, जबकि 51 कर्मी एक ही जिले में 6 वर्ष से ज्यादा समय से पदस्थापित हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग समेत राज्य के कई जिलों में वित्तीय मामलों और ट्रेजरी घोटाले के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने तबादले की प्रक्रिया शुरू की थी। निदेशक के निर्देश पर तत्कालीन क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (प्रभारी) प्रवीण रंजन ने 3 जुलाई को 74 कर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रभारी कुमारी नीलम ने 15 जुलाई को पत्र जारी कर सभी को 21 जुलाई तक नए कार्यालय में योगदान देने और 22 जुलाई से स्वतः कार्यमुक्त माने जाने का निर्देश दिया। हालांकि स्थानांतरण आदेश जारी करने वाले माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने 31 जुलाई को अपना आदेश रद्द कर दिया, जिसके बाद सभी कर्मी पुराने कार्यालयों में लौट गए। अब 2 सितंबर की बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नए निर्देशों के आधार पर इन कर्मचारियों के तबादले पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, समिति बैठक में पत्र के आलोक में विधि सम्मत और उचित फैसला करेगी।

About The Author

You may have missed