खान-खनिज बिल के खिलाफ JMM का ऐलान, 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : केंद्र सरकार के हाल में पारित खान-खनिज बिल के विरोध में नेताजी शिशु उद्यान में JMM प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में बिल के प्रावधानों और संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई। बैठक में 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने और उससे पहले गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि इस बिल से झारखंड के जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है तथा अधिकारों की रक्षा के लिए फिर उलगुलान की जरूरत है। पूर्व विधायक एवं JMM केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आरोप लगाया कि कानून से राज्य की आर्थिक स्थिति और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि बिल पारित होने के दौरान झारखंड के नौ सांसद मौजूद थे, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया।

About The Author

See also  टीआरआई-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन-लाठीचार्ज के बीच पथराव; कई हिरासत में