26 अगस्त को बदलेंगे ट्रैफिक नियम, सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ईद मिलादुन्नबी को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। 26 अगस्त को शहर में सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि यात्री बसों को इस आदेश से छूट दी गई है। गांधी मैदान से सुबह 9 बजे निकलने वाले जुलूस के पूरे मार्ग को 7 जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेगा। जुलूस की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों और स्टंट करने वाले बाइकर्स पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। भड़काऊ या अश्लील गीतों पर पूरी तरह रोक रहेगी। संवेदनशील चौराहों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे तथा जुलूस मार्ग से निर्माण सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस व अग्निशमन दल की व्यवस्था रखने और नगर निकाय को पेयजल व सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

About The Author

See also  जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं कुलूपटांगा बस्ती रोड नं-19 आदित्यपुर 2 के निवासी, सड़क-नाली के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन