11 हजार करोड़ के निवेश पर बड़ी चर्चा, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ने CM से की मुलाकात
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान टाटा स्टील के राज्य में रोडमैप एक्सपेंशन, अरगोड़ा कुमार स्थित उपक्रम और कंपनी द्वारा किए जाने वाले पूरे निवेश कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
Advertisements

Advertisements

बैठक में कंपनी की ओर से होने वाले 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश, टाटा लीज का नवीनीकरण और कई लंबित महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय और कंपनी की ओर से कहा गया कि यह मुलाकात शिष्टाचार थी। इसके अलावा बैठक में कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


